Tata Curve EV Launched: टाटा कर्व EV का शानदार लॉन्च, मात्र 15 मिनट के चार्जिंग से देती है 585 किमी रेंज

By Raaz

Published on:

Follow Us
Tata Curve EV Launched: टाटा कर्व EV का शानदार लॉन्च, मात्र 15 मिनट के चार्जिंग से देती है 585 किमी रेंज

Tata Curve EV Launched: ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी कूपे-स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Curvv EV को हाल ही में लॉन्च कर दिया है। यह SUV न केवल आकर्षक डिज़ाइन से लैस है, बल्कि इसमें दमदार फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस भी है। इसकी शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे एक किफायती लेकिन प्रीमियम विकल्प बनाती है।

पावर और परफॉर्मेंस के साथ इंटेलिजेंट डिजाइन

Tata Curvv EV में दो बैटरी पैक विकल्प हैं – 45kWh और 55kWh। कंपनी ने इसको फास्ट चार्जिंग तकनीक किया है। 1.2C चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ, आपको महज 15 मिनट में 150 किमी की रेंज मिल जाएगी। यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों को फुल चार्ज होने में अधिक समय लगता है। इसके अलावा, 70kW के चार्जर का उपयोग करके, आप इसे 40 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज कर सकते हैं।

पूरा फुल चार्ज पर Tata Curvv EV गाड़ी 585 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। शहर और लंबी यात्रा दोनों के लिए ये एक बढ़िया फीचर्स है।

Tata Curve EV का एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Tata Curve EV Launched: टाटा कर्व EV का शानदार लॉन्च, मात्र 15 मिनट के चार्जिंग से देती है 585 किमी रेंज

Tata Curve EV कार में 123kW की क्षमता वाला Liquid cooled permanent magnet electric motor है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी मात्र 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसके अलावा, इसमें Vehicle-to-Vehicle (V2V) और Vehicle-to-Load (V2L) फंक्शन भी जोड़े गए हैं। V2V सिस्टम की मदद से आप एक इलेक्ट्रिक कार को दूसरी इलेक्ट्रिक कार से चार्ज कर सकते हैं। जबकि V2L की सहायता से आप अपनी कार से अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीज़ो को पावर भी दे सकते हैं।

Tata Curvv EV में Arcade.ev टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आपको 20 से अधिक OTT प्लेटफार्म की सुविधा प्रदान करती है, जिससे आपको इन-कार एंटरटेनमेंट का भरपूर आनंद मिलेगा।

Tata Curve EV का क्लास इंटीरियर्स और कस्टमाइजेशन

टाटा के इस कार का Interiors Premium Upholstery और Advanced Technology से लैस है। इसमें आपकी सुविधा के लिए 6-way power adjustable driver seat, Ventilated leather seat और Second row Recline function जैसी सुविधाएँ हैं। इसके अलावा, आपको कस्टमाइजेशन सिस्टम के साथ केबिन मूड लाइटिंग का विकल्प भी मिलेगा।

टाटा ने इस एसयूवी में JBL के 9 स्पीकर जोड़कर ड्राइविंग के अनुभव को और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया है। साथ ही, इसमें मल्टीपल वॉयस कमांड सिस्टम भी है, जो कई भारतीय भाषाओं में कमांड स्वीकार कर सकता है, जैसे कि हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, और बंगाली।

Tata Curve EV का सिक्योरिटी फीचर्स

टाटा मोटर्स ने सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है। Tata Curvv EV में लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) है, जो कई सुरक्षा विशेषताओं के साथ आता है, जैसे कि:

  • 6 एयरबैग,
  • 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा,
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर,
  • स्टेबिलिटी कंट्रोल प्रोग्राम (ESP),
  • इमरजेंसी ब्रेकिंग,
  • JBL सिनेमैटिक इंफोटेंमेंट सिस्टम।

इन सभी सुविधाओं के साथ, Tata Curvv EV की उम्मीद है कि यह क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करेगी।

इलेक्ट्रिक कारें आमतौर पर साइलेंट होती हैं। इसलिए टाटा मोटर्स ने इसमें Acoustic Vehicle Alert System (AVAS) जोड़ा है। जब कार की स्पीड 20 किमी/घंटा से कम होती है, तो यह सिस्टम पैदल यात्रियों को एक अलर्ट साउंड प्रदान करता है। इससे उन्हें वाहन की मौजूदगी का एहसास हो जायेगा।

Tata Curve EV की अलग अलग वेरिएंट्स और कीमत

Tata Curvv EV के विभिन्न वेरिएंट्स और उनकी कीमतें इस प्रकार हैं-

वेरिएंट45kWh बैटरी पैक55kWh बैटरी पैक
क्रिएटिव17.49 लाख
अकम्प्लिश्ड18.49 लाख19.25 लाख
अकम्प्लिश्ड+ एस19.29 लाख19.99 लाख
इम्पॉवर्ड+21.25 लाख
इम्पॉवर्ड+ ए21.99 लाख

(नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।)

Tata Curvv EV ने न केवल भारतीय ऑटो बाजार में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन चुकी है जो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं। इसके शक्तिशाली बिल्ड क्वालिटी, लंबी रेंज, और एडवांस फीचर्स के साथ-साथ उचित मूल्य में भी उपलब्ध करवाया जायेगा। अगर आप भी अपने नए पसंदीदा गाड़ी के रूप में इलेक्ट्रिक गाडिओं पर विचार कर रहे हैं, तो Tata Curvv EV एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Leave a Comment